चंडीगढ़ और उत्तराखंड ने जीत दर्ज की, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर मैच ड्रॉ रहा

जालंधर, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तीसरे दिन गुरुवार को डिवीजन ‘बी’ में चंडीगढ़ और उत्तराखंड ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की वहीं हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का मुकाबला ड्रॉ रहा।

आज यहां दिन की शुरुआत हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच डिवीजन ‘बी’ मैच 5-5 से ड्रॉ रहा और दोनों टीमों ने एक-एक अंक साझा किया। जम्मू-कश्मीर के लिए कप्तान राजवीर सिंह ने (पहले, 19वें, 34वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई। उनकी टीम के अन्य दो गोल रोहनप्रीत सिंह ने (51वें) और गमनप्रीत सिंह ने (56वें) मिनट में गोल किए। हिमाचल के लिए गौरव कुमार ने (43वें, 53वें) मिनट में दो गोल किए, जबकि अनुज ने (15वें), प्रांशु चौधरी ने (18वें) और सुखमनप्रीत सिंह ने (27वें) मिनट में गोल किए।

दूसरे मैच में चंडीगढ़ ने अपने डिवीजन ‘बी’, पूल ए मैच में अरुणाचल पर 4-3 से मामूली अंतर से जीत हासिल की। विजेता टीम के लिए रिशव ने (आठवें), मोहम्मद जैद ने (19वें), फतेह सिंह ने (31वें) और प्रभजोत सिंह ने (33वें) मिनट में गोल किए। कप्तान अमरजीत सिंह ने (17वें, 36वें, 53वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई। हालांकि अरुणाचल चारों क्वार्टर में एक भी गोल करने से चूक गई।

दिन के अंतिम मुकाबले में उत्तराखंड ने असम पर 8-1 से शानदार जीत हासिल की। उत्तराखंड के लिए महेंद्र सिंह बिष्ट ने (33वें, 37वें), रोहित ऐरी ने (32वें, 45वें), सूरज कुमार (55वें, 60वें), विशाल कुमार ने (दूसरे) और नवीन प्रसाद ने (14वें) मिनट में गोल किए। असम के लिए रोहन एक्का ने (29वें) मिनट में एकमात्र गोल किया।

 

Next Post

तथ्य-खोजी समिति इसी महीने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट बीसीबी को सौंपेगी

Fri Aug 15 , 2025
ढाका (वार्ता) बंगलादेश प्रीमियर लीग की तथ्य-खोजी समिति अगस्त महीने में बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप देगी। बीसीबी ने इससे पहले फरवरी में घोषणा की थी कि मीडिया में भ्रष्टाचार के कई आरोपों की रिपोर्ट आने के बाद बोर्ड और बीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) […]

You May Like