
दमोह।जिले की सगौनी वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुसमी से भालू के हमले का मामला सामने आया है. बता दें कि राधाबाई गोंड पति प्रमोद गोड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुसमी शुक्रवार को जब राधाबाई करीब 20 सहपाठियों के साथ पत्ती तोड़ने कुसमी के जंगल गई थी, तभी दो भालू ने राधाबाईं पर हमला कर दिया. जिससे राधाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई.वहीं सहपाठियों को चिल्लाया तो दोनों भालू वहां से भाग निकले, फिर परिजनों द्वारा राधाबाई को कुसमी के जंगल से रोड स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां से डॉक्टरों द्वारा दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरो द्वारा इलाज कर कुसमी बाई को जबलपुर रेफर किया गया है.
