मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर

भोपाल, 09 मई (वार्ता) बिहार में 4 से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियेागिता में मध्यप्रदेश 09 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

आज शूटिंग खेल के प्रारंभिक मुकाबले खेले गये। इसमें 10 मी. एयर रायफल मिक्स्ड टीम और शूटिंग शाटगन के मुकाबले खेले गये। कल शूटिंग रायफल, पिस्टल और शॉटगन के फायनल मुकाबले खेले जायेंगे। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:30 तक शूटिंग पिस्टल के 25 मी. स्पोर्ट्स पिस्टल वूमेन के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अंचल सिंह प्रतिभागिता करेंगें। कल की बॉक्सिंग, फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग और वूमेन हॉकी के प्रारंभिक मुकाबले भी खेले जायेंगे।

 

Next Post

अज्ञात वन्यप्राणी ने किया बछड़े का शिकार, रहवासी बोले.तेंदुआ था, पगमार्क मिले

Fri May 9 , 2025
नेपानगर। किसी अज्ञात वन्यप्राणी ने वार्ड नंबर 12 में एक बछड़े का शिकार किया। रहवासी इसे तेंदुआ बता रहे हैं. क्योंकि मौके पर तेंदुए के पगमार्क की तरह की दिखने वाले पगमार्क नजर आए हैं। वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर दोपहर करीब 12 बजे टीम मौके पर […]

You May Like

मनोरंजन