नदीम ने कराई सर्जरी, नीरज से मुकाबले पर लगा प्रश्नचिह्न्

लंदन 25 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के काफ (पिंडली की मांसपेशी) की सर्जरी कराये जाने के कारण अगले महीने सिलेसिया डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा के साथ होने वाले बहु-प्रतीक्षित भाला फेंक मुकाबले पर अब प्रश्नचिह्न लग गया है।

समझा जाता है कि 27 वर्षीय खिलाड़ी ने आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए अभी सर्जरी कराने का फैसला किया है।

पेरिस 2024 ओलंपिक पुरुष भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता ने हाल ही में कैम्ब्रिज के स्पायर हॉस्पिटल में डॉ. अली बाजवा से अपने राइट काफ पर एक इंटरवेंशनल सर्जरी कराई। नदीम वर्तमान में लंदन में रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं।

पोलैंड में 16 अगस्त को होने वाली सिलेसिया डायमंड लीग में भारत और पाकिस्तान के इन दो सितारों के बीच पेरिस 2024 में उनके ऐतिहासिक मुकाबले के बाद पहली भिड़ंत होने की उम्मीद थी, जहां नदीम ने 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो 2020 चैंपियन नीरज चोपड़ा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

 

Next Post

फडणवीस ने कृषि मंत्री चौहान से की मुलाकात

Fri Jul 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की और राज्य के कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास की योजनाओं की प्रगति और उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात में श्री […]

You May Like