दिलीप कुमार सिंह बने पमरे के महाप्रबंधक

जबलपुर। आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद पश्चिम मध्य रेलवे को नया नेतृत्व मिल ही गया है। रेलवे बोर्ड ने वरिष्ठ रेल अधिकारी दिलीप कुमार सिंह को पश्चिम मध्य रेलवे का नया महाप्रबंधक नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर सेवा के अधिकारी दिलीप कुमार सिंह इससे पहले रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक, सतर्कता के पद पर कार्यरत थे। वे जल्द ही जबलपुर पहुंचकर अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Next Post

8 घंटे में दस्तयाब की गईं घर से लापता दो नाबालिग बहनें

Thu Apr 9 , 2026
जबलपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेलखेड़ा पुलिस ने घर से बिना बताए निकली दो नाबालिग सगी बहनों को महज 8 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला और उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द किया। थाना प्रभारी लवकेश उपाध्याय ने बताया कि ग्राम गुबरा कला निवासी युवक ने ने सूचना दी कि […]

You May Like