रूसी ऊर्जा आयात बंद करने की यूरोपीय संघ की योजना लोगों को करेगी प्रभावित : रूसी राजनयिक

मॉस्को, 27 सितंबर (वार्ता) रूस के विदेश मंत्रालय में यूरोपीय मामलों के विभाग के प्रमुख व्लादिस्लाव मास्लेनिकोव ने कहा है कि यूरोपीय संघ की 2027 तक रूसी ऊर्जा आयात बंद करने की योजना अव्यावहारिक है और इससे यूरोप में जीवन स्तर प्रभावित होगा।

श्री मास्लेनिकोव ने कहा, “गत 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी बैठक के बाद यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष द्वारा घोषित 2027 तक रूसी ऊर्जा आयात बंद करने का इरादा अंततः यूरोपीय संघ के देशों में लोगों के जीवन स्तर को प्रभावित करेगा।”

यूरोपीय ऊर्जा और आवास आयुक्त डैन जोर्गेनसन ने गत 11 सितंबर को वर्ष 2028 तक रूसी गैस आयात बंद करने की योजना के लिए यूरोपीय संघ की प्रतिबद्धता की घोषणा की थी।

श्री मास्लेनिकोव ने कहा , “यूरोपीय संघ रूस-विरोधी भड़काऊ भाषणों से लेकर व्यापार और अर्थव्यवस्था सहित स्थापित मानदंडों और आचरण के नियमों के विपरीत तरीकों तक, किसी भी तरह का इस्तेमाल करने को तैयार है। वास्तविकता आमतौर पर योजनाओं से ज़्यादा दिलचस्प होती है। विशेषज्ञों के लिए यह पहले से ही स्पष्ट है कि ब्रुसेल्स द्वारा घोषित ‘हरित’ परिवर्तन की गति अवास्तविक है।”

उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट नहीं है कि रूसी ऊर्जा आयात से ‘शीघ्र’ वापसी की योजनाएँ कितनी व्यवहार्य हैं, कम से कम इसलिए नहीं कि वे कई यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के हितों को ध्यान में नहीं रखती हैं।”

Next Post

मजूरखेड़ी में थ्रेशर में फंसकर मजदूर की मौत

Sat Sep 27 , 2025
मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के मजूरखेड़ी गांव में थ्रेशर मशीन में फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब खेत में सोयाबीन निकालने का काम चल रहा था. मृतक की पहचान रामसिंह उम्र 40 वर्ष पिता बंशीलाल […]

You May Like

Play sound