MIC की बैठक: परिषद हॉल और तालाबों के कायाकल्प को मिली मंजूरी

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल की अध्यक्षता में आज मेयर इन काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य खुर्शिद आलम, अंजना शाह, शिवकुमारी कुशवाहा, श्यामला, रीता देवी, रूकमन प्रजापति, शशि पुष्पराज सिंह, शत्रुघ्न लाल शाह सहित नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, उपायुक्त आर.पी. बैस और कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय ,उपायुक्त वित्त अनुपम द्विवेदीउपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में पूर्व बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत नवीन परिषद हॉल का निर्माण में आ रही तकनीकी कारणों से इस हॉल के निर्माण स्थल में परिवर्तन की स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व में इसके लिए विकास भवन के पीछे का स्थान निर्धारित किया गया था, किंतु परीक्षण के दौरान वहां पाइपलाइन की उपस्थिति और पार्किंग स्थल के अभाव की समस्या सामने आई। इसके समाधान हेतु अब परिषद हॉल का निर्माण सिविक सेंटर के लेआउट में टाउन हॉल के पीछे भविष्य के लिए आरक्षित भूमि पर कराये जाने हेतु बैठक में सर्व सम्मति से स्वीकृती प्रदान की गई। तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 31 स्थित हर्रई पूर्व के हरिहर तालाब और गायत्री मंदिर हर्रई पश्चिम स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को भी एम.आई.सी. द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकृती प्रदान की गई।बैठक के दौरान सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, सहायक विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

अरबपतियों की पार्टी बन गई है आम आदमी पार्टी, पैसे लेकर भेजती है राज्यसभा : कांग्रेस

Mon Apr 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया है कि वह ‘आम आदमी’ की नहीं बल्कि ‘अरबपतियों की पार्टी’ बन गई है और राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट योग्यता नहीं पैसे की ‘योग्यता’ के आधार पर दी जाती है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तथा पूर्व […]

You May Like