बैंक मैनेजर ने कैशियर को प्रेम जाल में फंसाया, शादी से मुकरा

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत लवली ढाबा में बैंक मैनेजर और महिला कैशियर के बीच में शादी को लेकर विवाद हो गया। मैनेजर ने अचानक शादी से इंकार किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मैनेजर ने महिला के बाल पकडक़र कार की स्पीड बढ़ा दी महिला ने दांत से आरोपी के हाथ में काटकर खुद की जान बचाई। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक 29 वर्ष युवती निवासी मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एचडीएफसी बैंक में कैशियर के पद पर नौकरी करती है। ब्रांच मैनेजर उत्कर्ष जोशी से उसका सम्पर्क हुआ और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गए, एक दूसरे की सहमति से शादी करने की बात हुई। इसके बाद उत्कर्ष जोशी द्वारा अचानक शादी करने से मना कर दिया गया।

बीती रात शादी की फाइनल बात करने के लिए उत्कर्ष जोशी की कार में बैठकर लवली ढाबा पनागर पहुंची थी, जहां दोनों खाना खा रहे थे तभी रात्रि करीब 12.30 बजे शादी की चर्चा होते होते उत्कर्ष से बहस होने लगी। उत्कर्ष बोले अब कोई बात नहीं करना है, घर जाना है तब वह भी कार में बैठी तो फिर दोनों की बहस होने लगी। कार से नीचे उतरने लगी तो उत्कर्ष जोशी उसके बाल पकडकर खींचने लगे और गाडी आगे बढाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। उसने उत्कर्ष के बाएं हाथ की कलाई में दांत से काटा और खुद को बचाया।

Next Post

आदित्य आए, पारूल कटनी गईं

Tue Jul 29 , 2025
जबलपुर: गृह विभाग ने 18 अधिकारियों को इधर से उधर कर नवीन पदस्थापना की। जिसमेें जबलपुर सिहोरा एसडीओपी की कमान संभाल रहीं पारूल शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक, अजाक कटनी बनाया गया है जबकि 2023 बैच के आईपीएस आदित्य सिघारिया को भोपाल से जबलपुर सिहोरा एसडीओपी की कमान सौंपी गई […]

You May Like

मनोरंजन