राहुल गांधी ने रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह पर बोला हमला

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ मिलकर काम कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मविश्वास समाप्त हो गया है तथा गृहमंत्री अमित शाह के हाथ कांपते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गयी है।
श्री गांधी ने रविवार को यहां रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इनके लिये कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। श्री गांधी ने कहा कि इन अधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि ये भाजपा के नहीं, बल्कि देश के चुनाव आयुक्त हैं हैं । श्री गांधी ने गृहमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि गृहमंत्री उनके सवालों के जवाब नहीं देते हैं और उनके हाथ कांपते हैं क्याेंकि वह जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गयी है।

श्री गांधी ने कहा ” कांग्रेस के डीएनए में सत्य है, उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। हम सत्य से मोदी शाह आरएसएस की सरकार को हटाएंगे। पूरे देश को हमारी सच्चाई पता लग जाएगी। वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। ये लोग वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। नोटबंदी जीएसटी से छोटे व्यापारियों को मारा है। ये सब कुछ इसलिए हो रहा क्योंकि वोट चोरी हो रही है। वोट चोरी नहीं करते तो पांच मिनट में सरकार से बाहर हो जाते।” कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में वोट की कीमत समझना जरूरी है। आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडानी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उनके भ्रष्टाचार के मामलों को भाजपा की वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया।

Next Post

ऊर्जा संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण ज़रूरत : द्रौपदी मुर्मू

Sun Dec 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि एक संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित जल स्रोत भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम ऊर्जा को जितना संरक्षित करेंगे और बचाएंगे, वह प्रकृति के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी और आने वाली […]

You May Like