जबलपुर: रांझी और पाटन थाना क्षेत्रों में वाहनों ने श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रांझी पुलिस ने बताया कि माढ़ोताल निवासी मनीष अग्रवाल (37) रविवार रात करीब 1:30 बजे परिवार सहित सीओडी मोड़ के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दुर्गा पंडाल देख रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक्सिस एमपी 20 एस जेड 8515 के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में मनीष की मां सविता अग्रवाल के हाथ में गंभीर चोट आई है। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पाटन पुलिस ने बताया कि मनकेड़ी निवासी संदीप जैन (34) अपने साथियों के साथ पाटन-मनकेड़ी रोड पर डूढ़ी पुल के पास से गुजर रहे थे। रात करीब 9:30 बजे पाटन की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल एमपी 15 जेड आर 3246 के चालक ने उनके भाई अभिनव की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में अभिनव और हरेराम गंभीर रूप से घायल हो गए आरोपी चालक मौके से फरार है।
