उमरानाला क्षेत्र: वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

छिंदवाड़ा. आज छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र के अमले ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उमरानाला क्षेत्र के वन भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटा दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक मधु व्ही राज के निर्देशानुसार एवं वनमण्डलाधिकारी एल. के. वासनिक व उपवनमंडलाधिकारी भारत सोलंकी के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत उमरानाला बीट के वनकक्ष क्रमांक 1278 व 1282 में गैर आदिवासी उमाबाई पति राजाराम कुमरे, उम्र 37 सकिन मुरदई तथा शंभू पिता देवमन साहू, उम्र 54 वर्ष सकिन मोहखेड़ के द्वारा 7 एकड़ वन क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई. छिंदवाड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी पंकज शर्मा ने अपने स्टाफ के साथ उक्त स्थान पर लगातार 16 घंटे की मेहनत कर जे.सी. बी. मशीन से वन भूमि में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया. श्री शर्मा ने बताया कि वन क्षेत्र की भूमि पर पिछले कुछ वर्षो में कब्जा किया गया था. आलाधिकारियों के निर्देश पर आज हमारी टीम ने उक्त अतिक्रमण को हटा दिया.

Next Post

ईरान के खिलाफ 'राइजिंग लॉयन ' अभियान में कई वर्षों की तैयारी की गई: इजरायली मंत्री

Sat Jun 14 , 2025
तेल अवीव/तेहरान, 14 जून (वार्ता) इजरायल के मंत्री अमीचाई चिकली ने ‘आई फॉर ईरान’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान पर इजरायल के सैन्य हमले, जिसका कोड नाम उभरता हुआ शेर “राइजिंग लॉयन” है, कई वर्षों की तैयारी का परिणाम हैं और यह आने वाले समय की शुरुआत […]

You May Like