शिवपुरी में तेंदुए ने किया गाय का शिकार, बचाने का प्रयास विफल

शिवपुरी: शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में तेंदुओ की संख्या का फिलहाल कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं है। शिवपुरी शहर में तेंदुआ अपनी आमद दर्ज करा रहे है। इसके अतिरिक्त सतनवाड़ा और अमोला क्षेत्र में तेंदुआ अक्सर देखे जा रहे है, नरवर सतनवाड़ा रोड पर तेंदुआ ने एक गाय का शिकार कर दिया। इस गाय को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन सफल नही हो सके।
नरवर निवासी मनोज शर्मा देर रात करीब 1 बजे अपने साथियों के साथ शिवपुरी से नरवर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में झिरना क्षेत्र के पास पुल पर एक तेंदुआ गाय के बछड़े को घसीटते हुए ले जा रहा था।

मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने तेंदुए से गाय के बछड़े को बचाने के लिए कई बार कार का हॉर्न बजाया और कार भी आगे बढ़ाई। लेकिन तेंदुए पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उसने बछड़े को नहीं छोड़ा। उसने कार की तरफ बढ़कर हमले की कोशिश भी की।सतनबाड़ा-नरवर मार्ग के बीच चांड़ गांव के पास पड़ने वाला झिरना एक धार्मिक स्थल है। यहां घना जंगल है। पास ही एक जल स्रोत भी है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में वन्य जीवों का विचरण बना रहता है। आसानी से शिकार और पानी मिलने के कारण झिरना क्षेत्र तेंदुओं की पसंदीदा जगह बन गया है। इससे पहले भी कई बार यहां सड़क पर तेंदुआ स्पॉट किया जा चुका है।

Next Post

इंदौर में 72 बेसमेंट को किया पार्किंग में परिवर्तित

Wed Jan 1 , 2025
यातायात सुधार की मुहिम कोऔर अधिक प्रभावी बनाएंगे कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न इंदौर: इंदौर शहर में यातायात सुधार की मुहिम लगातार जारी है. इस मुहिम को गति देकर और अधिक प्रभावी बनाए जाएगा. मुहिम के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस, इंदौर विकास […]

You May Like