कैलोद करताल बायपास पर मांस से भरी पिकअप की बजरंग दल ने की घेराबंदी

इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के कैलोद करताल बायपास पर उस समय हड़कंप मच गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप वाहन में कथित रूप से गोमांस होने की सूचना पर घेराबंदी कर दी. वाहन नम्बर एमपी 09 एनडीजी 7489 को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने नहीं रोका. इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आगे से घेरकर वाहन को रोका और मांस से भरे कट्टों को देखकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी.

बजरंगियों का आरोप था कि वाहन में गोमांस ले जाया जा रहा था. सूचना मिलने पर तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच से ड्राइवर व क्लीनर को सुरक्षित निकालकर थाने ले गई. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर और क्लीनर से मारपीट भी की, जिसे पुलिस ने बीच-बचाव कर रोका. पुलिस पूछताछ में चालक इरफान और क्लीनर आबिद ने बताया कि वे मांस महू से लाकर खजराना ले जा रहे थे.

मांस किस जानवर का है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने मांस जब्त कर जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी है. रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि मांस किस प्रजाति का है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तेजाजी नगर थाने पहुंच गए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी का कहना है कि मांस की लैब जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

कांग्रेस का PM मोदी पर हमला: 'ट्रंप मिसाइल' 24वीं बार दागी गई, प्रधानमंत्री संसद में दें बयान; अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों पर मांगी सफाई

Sat Jul 19 , 2025
Congress Demands PM’s Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘भारत पर टैरिफ’ वाले बयान को लेकर विपक्ष हमलावर, सरकार पर घेराबंदी नई दिल्ली, 19 जुलाई, 2025 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने मांग की […]

You May Like