ट्यूरिन (इटली), 10 नवंबर (वार्ता) दो बार के चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के पर्दापण कर रहे टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन को हराकर एटीपी फाइनल में अपने अभियान की शुरुआत एक जबरदस्त जीत के साथ की।
रविवार को खेल गये मुकाबले में जर्मनी के दिग्गज अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बेन शेल्टन को 6-3, 7-6(6) से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई।
मैच कके बाद ज्वेरेव ने शेल्टन के बारे में कहा, “वह एक अविश्वसनीय रूप से आक्रामक खिलाड़ी है। शायद दुनिया के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में से एक। टाई-ब्रेक में, उसने शानदार शुरुआत की। हां, मैंने शायद एक या दो पहली सर्विस मिस कर दीं, और उसने (5-4 पर) जो पासिंग शॉट मारा, वह जबरदस्त था। मुझे लगा कि मुझे उन चीजों को नियंत्रित करना होगा जिन्हें मैं कंट्रोल कर सकता हू, और मैं उन्हें अच्छे से कर रहा था।”
Next Post
जगदीश सुचित के शानदार प्रदर्शन उत्तराखंड ने हरियाणा को पारी और 28 रनों से हराया
Mon Nov 10 , 2025
रोहतक 10 नवंबर (वार्ता) जगदीश सुचित ( 50 रन/ पांच और छह विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम उत्तराखंड ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में हरियाणा को पारी और 28 रनों से शिकस्त दी। हरियाणा ने दूसरी पारी में कल के छह विकेट पर 106 रनों से […]

You May Like
-
3 weeks ago
एयर चीफ मार्शल मणिकांतन महाकाल आए
-
6 months ago
ऊर्जाधानी में कोहरा और धुंध,शीतलहर से जनजीवन बेहाल
-
6 months ago
10 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया प्रौढ़
-
6 months ago
बिना हेलमेट चालकों को दी कड़ी समझाइश
