
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत अमाहिनोता में दबंगों द्वारा घर में घुसकर न सिर्फ युवक को लोहे की रॉड से पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आई उसकी मां के बाल पकडक़र घसीटा। इसके अलावा पीडि़ता के पति को भी रास्ते मेें रोककर दबंगों ने किया। भेड़ाघाट पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय पीडि़तों को मह एनसीआरथमाकर टरका दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष हाजिर होकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीडि़ता सीमा पटेल पति अशोक पटेल ने बताया कि बीती 12 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी। उसका बेटा सोनू पटेल घर के भीतर ही वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंग सोनी पटेल, राजा पटेल और रोहित पटेल हाथों में लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी और लाठियां लेकर जबरन घर में घुस आए। सोनू पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। बेटे को लहूलुहान देख जब मां सीमा पटेल उसे बचाने दौड़ी, तो दबंगों ने महिला के बाल पकड़े, उसे जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा। वारदात के तुरंत बाद वे रात 9 बजे ही घायल अवस्था में भेड़ाघाट थाना पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। एनसीआर देकर जाने बोल दिया। पुलिस की ढिलाई से बेखौफ आरोपियों ने अगले ही दिन 13 जुलाई की सुबह पीडि़ता के पति अशोक कुमार पटेल रोक लिया। कुल्हाड़ी और लाठियों से अशोक पटेल पर हमला कर दिया। पीडि़त परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
