इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के केलोद फाटे के पास देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी. हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रक चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और बायपास पर लापरवाही से सीधा बाइक को कुचल दिया.
घटना रात करीब 11:40 बजे की है. मृतक युवती की पहचान आस्था सिंह उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम जितेन्द्र उम्र 25 वर्ष है.
दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे तभी एमपी 09 एचजी 2179 नंबर का ट्रक तेज गति में बेकाबू होकर उन्हें टक्कर मार गया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक विष्णु कुमार चौहान द्वारा की जा रही है. घायल जितेन्द्र का इलाज एक निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है, वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज पुलिस मामले में जांच कर रही है.
