
इंदौर: जीवन के लिए पानी जरूरी है. फिर भी शहर में दूषित पानी की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है. विकास कार्यों में करोड़ों रूपए खर्च कर दिए जाते हैं बावजूद इसके कार्यों में कई तरह की कमियां पाई जाती है जिससे आम जनता को परेशानियां उठानी पड़ती है.दूषित पानी का मामला महू नाका चौराहे से लगी हुई बालदा कॉलानी का है जो कि वार्ड क्रमांक 67 में आता है. घनी और छोटी-बड़ी इन गलियों में सैकड़ों परिवार रहते हैं. यहां कई तरह की मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हो रहे हैं. इनमें पानी को लेकर भी एक बड़ी समस्या सामने देखने को मिली है.
क्षेत्र में नर्मदा लाईन डाली गई है जिसके कनेक्शन भी यहां के प्रत्येक घर में दिए गए हैं लेकिन इन नर्मदा नल कनेक्शन से रहवासियों को फायदा नहीं मिल रहा है. नलों से मिलने वाला पानी दूषित है जो पीने योग्य नहीं है. इस पानी के वापरने से शारीरिक कई बीमारियों हो सकती है. इसी के साथ ही मिलने वाला पानी की सप्लाई इतनी कम है कि पानी परिवार को पर्याप्त नहीं होता. अपनी समस्या के निदान के लिए क्षेत्र वासियों ने कई बार पार्षद और झोन पर शिकायत की लेकिन वर्तमान तक समस्या का निराकण नहीं हो पाया है.
इनका कहना है
एक दिन छोड़ कर पानी आता है. वह भी इनता गंदा पानी होता है जो वापरने योग्य नहीं होता. इसके लिए कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनता ही नहीं है. अब किसको जा कर कहें.
– मीरा शर्मा
पुरानी लाईन में से तो गंदा पानी आता ही था, नई लाइन डालते सयम कहा था कि अब पानी भी ज़्यादा मिलेगा और शुद्ध भी लेकिन नई लाईन डालने के बाद भी समस्या वहीं के वहीं है.
– मधु बर्फा
नर्मदा लाईन से सीवरेज की लाइन मिल चुकी है जिससे गंदा पानी आता है. इससे क्षेत्रवासी बहुत परेशान हैं. झोन के अलावा क्षेत्र पार्षद और विधायक को भी कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
– सुनील परमार
पिछले चुनाव में जीवन का पहला वोट दिया था. अगली बार इच्छा नहीं है. यहां कोई ध्यान नहीं देता. हमारे क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण हमारे क्षेत्र के नेता नहीं करेंगे तो कौन करेगा.
– ध्रूव कौशल
जल्द ही किया जाएगा निराकरण
दूषित पानी को लेकर चिन्हित स्थानों पर खुदाई करवा कर टेस्टिंग की जा रही है. एक दो पॉइंट मिले है जिन्हें दुरूस्त किया जाएगा. पानी की किल्लत की बात करें तो कई जगह पानी की लाईन का कार्य चल रहा है. ऐसे में वॉल को ज़्यादा खालने पर पानी वेस्ट होगा. जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण होगा.
– श्रीमती प्रिया डांगी पार्षद
