
भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में पत्रकार अनुज मैना के साथ अपहरण और लूट की वारदात का मामला सामने आया. पुलिस ने वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य बदमाशों की तलाश जारी है. पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाशों से 32 हजार में से 24 हजार रुपए की रिकवरी भी कर ली है.
जानकारी के मुताबिक पत्रकार अनुज के साथ भानपुर ब्रिज के पास वारदा हुई. वह मंगलवार को देर रात रात करीब 12.30 बजे आफिस से काम पूरा करने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहे थे. ब्रिज के पास एक शख्स ने उनसे लिफ्ट मांगी. अनुज उस शख्स को नजर अंदाज करके आगे बढ़ रहे थे, तभी आरोपी शख्स ने उनकी बाइक खींच ली और वह असंतुलित होकर बाइक समते जमीन पर गिर गए. अनुज के गिरते ही चार बदमाश मौके पर पहुंचे और 4 लोगो ने गर्दन पर चाकू लगाकर पहले उनका अपहरण किया. बदमाश अनुज को लेकर हाउसिंग बोर्ड कमल नगर के एक कमरे में अपहरण कर के ले गये. चारों ने चाकू की नोक पर अनुज से ऑनलाइन पेमेंट भी करवाया. आरोप है कि बदमाशों ने रुपए आ जाने के बाद धमकी देकर अनुज को छोड़ दिया. पत्रकार ने थाने पुहंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है.
