अशोकनगर में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, भड़के ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट पर बोला धावा; 10 डंपर तोड़े

अशोकनगर। जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लेतपुर ग्राम में एक भीषण सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हो गया। डंपर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहां वृद्ध का पोता इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लेतपुर स्थित पीएस स्टोन क्रेशर पर धावा बोल दिया और दफ्तर सहित डंपरों में तोडफ़ोड़ कर दी। जानकारी के अनुसार डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार टेल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चला रहा लक्ष्यराज गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे से आक्रोशित लोगों की भीड़ लाठी-डंडों के साथ सीधे स्टोन क्रेशर प्लांट पर पहुंच गई। जहां क्रेशर पर मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने फिल्मी अंदाज में वहां खड़े 10 से अधिक डंपरों को स्टार्ट किया और उन्हें आपस में टकरा-टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही क्रेशर मशीन को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया।

ऑफिस में भी तोडफ़ोड़:

क्रेशर संचालक के मुताबिक भीड़ ने ऑफिस में घुसकर कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान तोड़ डाला। आरोप है कि इस दौरान ऑफिस में रखे करीब ढाई से तीन लाख रुपये नगद भी गायब कर दिए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।

इनका कहना है।

लेटपुर गांव में बाईक सवार दादा पोता की डंपर से टक्कर हो गई थी, जिसमें टेलसिंह सिख की मृत्यु हो गई, वहीं उनके पोते लक्ष्यराज को गंभीर चोटे आई है। क्रेशर प्लांट पर कुछ लोगों द्वारा तोडफ़ोड़ हुई है, जिसके चलते पुलिस बल को तैनात किया गया है। फिलहाल तोडफ़ोड़ की शिकायत नहीं आई है। मीना रघुवंशी, थाना प्रभारी ईसागढ़।

Next Post

उन्हेल पुलिस द्वारा चंद घंटों में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Tue Jun 16 , 2026
उन्हेल. जिला पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उन्हेल निरीक्षक संतोष चौहान एवं उनकी टीम ने थाना क्षेत्र में हुए एक अज्ञात हत्याकांड का मात्र कुछ घंटों में खुलासा कर […]

You May Like