पूर्व मंत्री के दामाद का होटल से सोने का हार चोरी

ग्वालियर। शहर के एक होटल से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. यह चोरी पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के दामाद के साथ की गई जिनका चोरों ने 16 लाख रुपये की कीमत का सोना का हार गायब कर लिया. घटना सामने आने के बाद पुलिस, प्रशासन और होटल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है.

मुरैना जिले के दिमनी क्षेत्र से पूर्व विधायक गिर्राज डंडोतिया की बेटी की ग्वालियर में शादी थी. उनके दामाद शिवम पलिया गांधी रोड स्थित एक बड़े होटल में ठहरे थे. वे रूम नंबर-211 में रुके थे. वहां से उनका लगभग 15 लाख कीमत का सोने का हार चोरी हो गया.

*बंद मिले कई सीसीटीवी*

इसका पता चलते ही उन्होंने होटल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया. इस मामले में होटल प्रबंधन की बड़ी चूक भी सामने आई, क्योंकि होटल के आधे से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे बंद मिले. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

Next Post

आयुष छात्रों ने की नेक्स्ट परीक्षा स्थगित करने की मांग, एमपी के चार हजार विद्यार्थी होंगे प्रभावित

Fri Dec 12 , 2025
भोपाल। नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन नई दिल्ली द्वारा राज्यों को भेजे गए पत्र के बाद आयुष छात्रों में नेशनल एग्जिट टेस्ट यानी नेक्स्ट को लेकर विरोध बढ़ गया है. आयोग ने 2021–22 बैच के विद्यार्थियों पर मार्च 2027 से यह परीक्षा अनिवार्य करने की जानकारी दी है. […]

You May Like