
सिंगरौली । जियावन थाना क्षेत्र के घघवा टोला नाले के पास 24-25 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे जियावन से दुकान बंद कर मोहित ज्वेलर्स के संचालक सुनील कुमार सोनी पिता बद्री प्रसाद सोनी उम्र 45 वर्ष अपने घर जा रहे थे कि दो आरोपियों ने हमला कर लहुलुहान करते हुये सोने-चॉदी के जेवरात एवं कैश लूट लिये गये थे। जियावन थाना प्रभारी ने घटना सूचना के 24 घंटे के अंदर इस सनसनी खेज घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गौरतलब है कि मोहित ज्वेलर्स के संचालक सुनील कुमार सोनी दुकान से पैदल घर जियावन डाड़ जाते वक्त अज्ञात लुटेरो ने चाकू से हमला करते हुये गंभीर रूप से घायल कर सोने-चॉदी के जेवरात एवं 16 हजार रूपये कैश लूट कर फरार हो गये थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जियावन थाना प्रभारी राजेश चन्द्र मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक षियाज केएम एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी को अवगत कराते हुये घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुये आरोपियों के तलाश में जुट गये। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछतांछ की गई,इसी दौरान दो आरोपी पप्पू उर्फ रूपेश सोनी पिता श्यामसुन्दर सोनी निवासी नौढ़िया एवं प्रवेश चतुर्वेदी पिता पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी ग्राम खड़ौरा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से अभी लूट की पूरी सामग्री बरामद नही हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। फिलहाल जियावन पुलिस ने इस लूट की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफल रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेशचन्द्र मिश्रा, उनि शेषनारायण दुबे, सउनि, तेजबहादुर सिंह, प्रआर उमेश रावत, बृजेश सिंह, नाथुलाल प्रजापती, दिनेश कुमार, आर बबलू यादव, प्रभात कुमार दुबे, रूपेश अलावा, मआर जयांजली दुबे, अखिलेश सिंह थाना जियावन का सराहनीय योग्यदान रहा।
००००००
