जैन समाज ने सामूहिक क्षमा वाणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया

इंदौर: दिगंबर जैन समाज ने सोमवार को कांच मंदिर, इतवारिया बाजार पर क्षमा वाणी पर्व बहुत ही श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया.दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार जी पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि आज प्रातः शहर भर के सभी मंदिरों में नित्य नियम पूजन के बाद क्षमा वाणी की विशेष पूजन की गई. शाम को 5 बजे कांच मंदिर प्रांगण पर शहर में विराजित आचार्य विशद सागर, आचार्य विभव सागर, आचार्य विप्रणत सागर, मुनि पूज्य सागर महाराज एवं आर्यिका संगम मति माताजी व यश्वशिनी माताजी संघ सहित यहां पहुंची.

सभी संतों का कहना था कि मैं सभी जीवों को क्षमा करता हूं, सभी जीव मुझे क्षमा करें, मेरी सभी से मित्रता है, मेरा किसी से भेदभाव नहीं, आचार्या ने कहा कि धर्मात्मा रहेंगे तो धर्म रहेगा, समाज बचेगा तो धर्म बचेगा. जैन समाज की घटती संख्या पर भी गुरुदेव ने विशेष प्रकाश डाला और कहा कि आज हम दो हमारे चार का नारा होना चाहिए. श्री पाटोदी व जैन के अनुसार पिछले कई वर्षों से प्रमुख संयोजक रहे प्रिंस पाल टोंग्या का समाज ने विशेष सम्मान भी किया. इस वर्ष धूप दशमी पर आयोजित झांकी व मंडल जी प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए.आज क्षमावाणी के अवसर पर कांच मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में समाज जन एकत्रित हुए.
गले मिलकर क्षमा मांगी
सूर्यास्त पूर्व श्रीजी के अभिषेक हुए तत्पश्चात सभी समाज जनों ने विगत वर्षों में हुई भूल के लिए मन- वचन -काया से एक दूसरे से गले मिलकर क्षमा मांगी। और भविष्य में गलती न करने का संकल्प भी लिया. इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी एमके जैन, कमलेश कासलीवाल (इंद्र भवन), धीरेंद्र कासलीवाल, मनोहर झांझरी,अमित कासलीवाल, दिलीप पाटनी, राकेश विनायका, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, सुभाष सामरिया, पार्षद राजीव जैन, मनोज सेठी, कुशल राज जैन, श्रीमती रेखा जैन, हेमंत जैन, रितेश पाटनी, विमल अजमेरा, प्रदीप चौधरी,संजय पापड़ीवाल, मनीष गंगवाल, मधुर जैन, सुभाष सेठिया सहित बहुत अधिक संख्या में समाजजन एकत्रित थे. संचालन महामंत्री सुशील पांड्या ने किया. आभार एमके जैन ने माना.

Next Post

पीएम मित्रा पार्क शिलान्यास को लेकर समीक्षा बैठक, पीएम मोदी 17 को आयेंगे

Tue Sep 9 , 2025
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम भैसोला में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, सेवा पखवाड़े का उद्घाटन तथा […]

You May Like