40 लाख की लूट में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम। पिछले सप्ताह कारोबारी के यहां से 40 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस भी जब्त की गई है। इससे पहले पुलिस घटना में शामिल कर्मचारी और लूटी गई पूरी 40 लाख रुपए की नकदी बरामद कर चुकी थी। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शहर सराय निवासी कारोबारी मनीष पटवा ने 30 जून को अपने ऑफिस से 40 लाख रुपए लूटे जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना 29 जून की थी।

Next Post

समीर वारसी हटाए गए, बरगवा थाना प्रभारी के अचानक तबादले पर रहस्य और चर्चाएं तेज

Mon Jul 6 , 2026
सिंगरौली । बरगवां थाने की कुर्सी पर हुआ अचानक बदलाव अब महज प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि सियासी गलियारों में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। दरअसल बरगवां थाना प्रभारी समीर वारसी को अचानक लाइन अटैच किए जाने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। आधिकारिक तौर […]

You May Like