नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ किये जाने से संबंधित केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के बाद मलयाली साहित्यकारों के एक दल ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने मुलाकात के बाद कहा कि केरल को “केरलम” नाम देने के लिए आभार व्यक्त करने आए प्रमुख मलयाली साहित्यकारों का स्वागत करके उन्हें बहुत खुशी हुई। यह संवाद अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा और इससे साहित्यकारों की केरलम और मलयालम के प्रति उत्साही प्रतिबद्धता का पता चलता है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ” केरल को केरलम नाम देने के लिए आभार व्यक्त करने आए प्रमुख मलयाली साहित्यकारों का स्वागत करके बहुत खुशी हुई। यह संवाद अत्यंत ज्ञानवर्धक था और यह उनके केरलम और मलयालम के प्रति उत्साही समर्पण को दर्शाता है।”
