
पांढुरना, अल्प वर्षा से किसानों,आम नागरिकों के साथ अब जंगली पशु,पक्षी भी परेशान होने लगे है,पानी की तलाश में जंगल से ग्राम आजनगांव बोथिया में आया तेंदुआ किसान के खेत में कुए में गिर गया,वन विभाग की टीम द्वारा कुए से इसे निकालने रेस्क्यू टीम द्वारा पिछले 12 घंटे से लगी हुई,लेकिन अब तक इस तेंदुए का निकाल नहीं पाई है,वहीं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
बड़चिचोली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आजनगांव बोथिया के प्रगतिशील किसान भाऊराव खवसे के खेत में कुए में एक तेंदुआ गिर गया,शनिवार की सुबह जब किसान खेत में फसलों की सिंचाई करने पहुंचे तो उन्होंने कुए से पानी निकालने विद्युत मोटर शुरू की लेकिन पाइप से पानी नहीं आने पर जब इन्होंने कुए के पास जाकर देखा तो कुएं से ऊपर आने वाला पाइप टूटा हुआ था, और कुए की तलहटी से लगे पत्थर पर जिविंत अवस्था तें तेंदूआ बैठा देख किसान तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी,घटना की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में विभाग के अधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर तेंदूए को कुए से बाहर निकालने रेस्क्यू प्रांरभ किया गया ।
लेकिन रात 9 बजे तक भी कुए में गिरे इस तेंदूओं को वन विभाग की टीम सुरक्षित कुए से बाहर नहीं निकाल पाई,वहीं इस जंगली खूंखार तेंदुए को देख ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है,ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से इस तेंदुए को पकड़ कर क्षेत्र से दूर घन्हें जंगल में ले जाकर छोड़ने की बात कह रहें है।
