
खरगोन। जिले में बने अवैध हथियारों की मांग पिछले कुछ माहों से पंजाब में अधिक नजर आ रही है, ऐसा इसलिए कि पुलिस कार्रवाई में ज्यादातर पंजाब के तस्कर, बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए है। शुक्रवार को फिर एक युवक जिले में हथियार खरीदने के बाद पंजाब लौटते समय पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने आरोपी ने 30 हजार रुपए कीमत की हथबनी पिस्टलें बरामद की है।
थाना चैनपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 10 जुलाई मुखबिर से मिली सूचना पर मॉडल स्कूल के पास बायखेड़ा रोड़ पर निगरानी रखी गई। यहां पहुंचे संदिग्न ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, जिसे पीछा कर नर्सरी के समीप से पकड़ा गया। उसने अपना नाम बलजिन्द्रसिंह निवासी ग्राम जोहल तहसील खडुर थाना गोविन्दवाल जिला तरनतारन पंजाब का होना बताया। उसके पास मिले बेग की तलाशी लेने पर उसमें 2 देशी पिस्टल मिली। पूछताछ मे आरोपी ने सिगनूर के सिकलीगर से यह अवैध पिस्टल खरीदना बताया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है। रिमान्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
