विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हुए विराट कोहली

विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का मुकाबला नहीं खेलेंगे। टीम ने पुष्टि की है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति का कारण अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार (6 जनवरी) को रेलवे के खिलाफ होने वाले दिल्ली के विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। दिल्ली टीम प्रबंधन ने उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की है, हालांकि इसके पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है।

कोहली ने दिसंबर में एक दशक से अधिक समय बाद घरेलू 50 ओवर क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने कर्नाटक में आंध्र प्रदेश और गुजरात के खिलाफ दो मुकाबले खेले थे। जो बिना दर्शकों के खेला गया था। घरेलू क्रिकेट में वापसी के दौरान कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 131 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ 61 गेंदों में 77 रन बनाकर दिल्ली को सात रन से करीबी जीत दिलाई।

Next Post

पत्नी-सास को पीटा, घर से निकाला

Tue Jan 6 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मोहनिया मेें खमरिया फैक्ट्री कर्मचारी ने पत्नी, सास के साथ मारपीट कर दोनों को घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पिंकी सोंधिया निवासी मोहनिया ग्रीन परियट फेस 2 रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like