रविवार को जटाशंकर तीर्थ में वन विभाग द्वारा 43वन समितियां को दी जाएगी सामग्री 

बागली। मध्य प्रदेश शासन वन विभाग द्वारा वन विभाग से जुड़ी वन संरक्षण एवं वनों को बचाने के लिए बनाई गई स्थानीय समितियां को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मनोरंजन के लिए और उनकी रुचि के हिसाब से कुछ सामग्रियां देने का निर्णय लिया गया इस दौरान बागली उपवन मंडल क्षेत्र में भी बागली एवं जिनवाणी वन परिक्षेत्र से जुड़ी वन समितियां को गरिमा मय समारोह आयोजित करते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभाग अधिकारियों द्वारा सामग्रिया वितरित की जाएगी इन सामग्रियों में शामिल संगीत वाद्य यंत्र भोजन बनाने के बर्तन और साउंड संगीत ढोलक पेटी सहित अन्य रोचक सामग्री वितरित की जाएगी इसके उपयोग से वन समितियां सार्वजनिक रूप से अपने-अपने क्षेत्र में मनोरंजन कर सकेगी बागली वन विभाग एसडीओ अंकित जामोद ने बताया कि विगत महीने में पिपरी क्षेत्र में इस प्रकार की सामग्री वितरित की गई थी ।

बागली के समीप रविवार को जटाशंकर तीर्थ स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए 43 समितियां को इस प्रकार की सामग्री या दी जाएगी क्षेत्र से वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिजीत सिंह सांखला डिप्टी रेंजर सुभाष कौशल दिनेश बनेडिया गोपाल सिंह सेंधव नेमीचंद कारपेंटर आदी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है कार्यक्रम में मुख्य रूप से बागली विधायक मुरली भंवरा महंत बद्रीदास महाराज और अन्य जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे समूह समितियां को जानकारी भेज दी गई है वह इस दौरान उपस्थित रहेंगे

Next Post

मप्र स्थापना दिवस से पहले रोशनी से जगमगाए विधानसभा और मंत्रालय, कल से तीन दिवसीय आयोजन

Sat Oct 31 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में होने वाले आयोजनों की तैयारियां पूरी होने लगी हैं। एक नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह से पहले राजधानी भोपाल में उत्सवी माहौल नजर आने लगा है। इसके तहत शनिवार शाम विधानसभा भवन और मंत्रालय की […]

You May Like