सिद्धक्षेत्र सोनागिर में लवेंचु जैन समाज के प्रथम मंदिर का शिलान्यास

दतिया। श्री दिगम्बर जैन लवेंचु समाज ने सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में पहले मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम किया। आमोद जैन मुखिया परिवार (सिरसागंज) द्वारा ध्वजारोहण व चित्र अनावरण किया गया, साथ ही हृदय मोहन जैन चंदौरिया (विदिशा), उनके पुत्र संजय व पंकज चंदौरिया ने दीप प्रज्वलन किया।

*विधान कार्यक्रम का नेतृत्व*

विधान कार्यक्रम नवनीत कुमार सम्यक कुमार (चिंतामणि ट्रैडर्स, सिरसागंज, करहल) द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व विधानाचार्य अनुभव प्रकाश (ग्वालियर) ने किया। शिलान्यास की मुख्य नींव रखने का सौभाग्य सुशील कुमार बजाज (मुन्ना बाबू) परिवार (कोलकाता), श्री प्रवीन कुमार, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र कुमार (तारा घी परिवार, सिरसागंज) सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पाया।

*देश भर से पहुंचे श्रद्धालु*

आज के इस कार्यक्रम में देश भर से पहुंचे लवेंचु परिवारजनों ने हीरक, रत्न, स्वर्ण, रजत व ताम्र शिलाएँ अर्पित कीं। बाहर से आए हुए सभी श्रद्धालुओं की व्यवस्था सोनागिर समिति ने किया। नाश्ता, भोजन सहित रहने की व्यवस्था भी की थी। कार्यक्रम दौरान लवेंचु समाज की शान हृदय मोहन जैन (विदिशा) का अध्यक्ष स्वतंत्र मोहन बजाज, मंत्री अजीत जैन (बकेवरिय) व कोषाध्यक्ष अजय जैन चंदौरिया ने सम्मान किया।

Next Post

बुजुर्ग पर तलवार से हमला 

Tue Jun 17 , 2025
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत परसुराम कुण्ड मोहनिया कलारी के पास शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने बुजुर्ग पर तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजू पाण्डे 59 वर्ष निवासी मुण्डी टोरिया मोहनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परसुराम कुण्ड मोहनिया […]

You May Like