चंडीगढ़, 03 नवंबर (वार्ता) पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सोमवार को विश्व महिला क्रिकेट कप दिलाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी1
श्री संधवां ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी लगन, मेहनत और अदम्य जज़्बे से न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह साबित किया है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खेल जगत में नया इतिहास रचकर हर बेटी के माता-पिता को प्रेरणा दी है। यह जीत महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है और खेल जगत में एक नये स्वर्ण युग की शुरुआत है।
श्री संधवां ने कहा कि पंजाब की बेटियों ने हमेशा हौसले और हिम्मत के बल पर दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा साबित की है, और हरमनप्रीत कौर की यह उपलब्धि उसका नवीनतम उदाहरण है।
Next Post
शंकर सुब्रमण्यम और इशारानी बरुआ कोरिया मास्टर्स में करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई
Mon Nov 3 , 2025
जियोनबुक (दक्षिण कोरिया) 03 नवंबर (वार्ता) शंकर सुब्रमण्यम और इशारानी बरुआ मंगलवार से शुरु हो रहे कोरिया मास्टर्स में चार सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। कल के शुरु होने जा रहे टूर्नामेंट में भारत के कई बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में, पुरुष एकल में वर्ल्ड नंबर 65 खिलाड़ी शंकर […]

You May Like
-
1 year ago
रात 8 के बाद ट्रैफिक सिग्नल की छुट्टी
-
4 months ago
विश्वासघात: शादी में पहनने के लिए जेवर हड़पे
-
5 months ago
नववर्ष पर माँ शारदा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
-
7 months ago
मड़वास पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा
