
ग्वालियर। श्री हनुमंत मण्डल सेवा समिति ग्वालियर द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा की कलश शोभायात्रा नया बाजार करौलीवाले मंदिर नया बाजार दाल बाजार होते हुए कथा स्थल श्रीराम जानकी संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में हाथों में झण्डे लिए सेवाधारी चल रहें थे।
उसके पीछे शोभायात्रा का बैनर तथा विशाल नन्दी पर सवार शिव पार्वती, विभिन्न वेष-भूषा में शिव गण तथा विशाल हनुमान जी के पात्र चल रहे थे। उसके पश्चात सिर कलश धारण कर महिलाओं का समुह पंती में चल रही थी उसके पीछे मुख्य यजमान एवं सह यजमान परिवार शिवमहापुराण धारण कर चल रहे थे उसके पश्चात सुन्दर सज्जी नग्गी में कथा व्यास अविरल कृष्ण शास्त्री चल रहे थे। शोभायात्रा में पूज्य निखिलेश शर्मा गिरीश जी महाराज समिति के अध्यक्ष गोकुल बंसल, सचिव, संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम बंसल कोषाध्यक्ष प्रदीप मितल, मुख्य यजमान वीरेंद्र गुप्ता श्री मती किरण गुप्ता, मनीष बंसल संजय अग्रवाल संदीप अग्रवाल चेम्बर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बंसल आदि गणमान्य नागरिक समिति थे। जगह जगह विभिन्न संस्थाओं, व्यापारीऔ द्वारा स्वागत किया गया |
