
जबलपुर। नगर निगम अतिक्रमण टीम ने संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाले लाला लाजपतराय वार्ड में नाले के किनारे स्थित एक अत्यंत जर्जर और खतरनाक हो चुके भवन को सुरक्षित रूप से हटाया ।
विदित हो कि मानसून के समय अत्यधिक जर्जर स्थिति के कारण ऐसे भवनों से हमेशा किसी अप्रिय घटना या जनहानि का अंदेशा बना रहता है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त के आदेश पर नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्यवाही की। इस त्वरित कार्यवाही से न केवल आस-पास के रहवासियों ने राहत की सांस ली है, बल्कि संभावित हादसे का खतरा भी पूरी तरह टल गया है।
कार्यवाही के समय बी. सी. एम. ओ. जागेन्द्र सिंह, उपयंत्री यशवंत सोनी, टी.के. विवेक एवं उदय प्रधान सहित अतिक्रमण निरोधक विभाग का दस्ता उपस्थित रहा।
