पर्यावरण की बेहतर योजना बनाने में मददगार होगा सीएएक्यूएमएस : सिरसा

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (वार्ता) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में छह नए सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (सीएएक्यूएमएस) शुरू कर दिए गए हैं जिससे अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण के स्तर की जानकारी मिलेगी ताकि पर्यावरण की बेहतर योजना बनाने में मदद होगी।

श्री सिरसा ने आज कहा, “ये नए स्टेशन प्रदूषण के खिलाफ डेटा आधारित कार्रवाई को मजबूत करते हैं। लाइव डेटा से तुरंत और सही कदम उठाए जा सकते हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से जुड़ने के बाद पूरे शहर की एकसाथ जानकारी मिलेगी, जो साफ हवा के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगी।” उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों से अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण के स्तर की जानकारी मिलेगी, जिससे पर्यावरण की बेहतर योजना बनाने में मदद होगी। पीएम2.5, पीएम 10 और अन्य प्रदूषकों के स्तर की हाइपर-लोकल जानकारी अब उपलब्ध रहेगी, जिससे ठोस और साक्ष्य आधारित कदम उठाए जा सकेंगे।

श्री सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में हम केवल मॉनिटरिंग और मिटिगेशन दोनों ही क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहे हैं। ये सिस्टम तथ्यों के आधार पर स्थिति साफ करते हैं, चाहे बात वाहनों के उत्सर्जन की हो या धूल नियंत्रण की। पारदर्शिता और विज्ञान आधारित प्रगति से लोगों का भरोसा मजबूत होता है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने ‘वायु रक्षक’ अभियान शुरू किया है, जिसमें 100 प्रवर्तन कर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही 14 और नए स्टेशन लगाने की योजना भी है, ताकि पूरे साल प्रदूषण पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने कहा “प्रदूषण से निपटने के लिए लगातार कार्रवाई जरूरी है और हमारा विस्तृत नेटवर्क हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करेगा,”

 

 

Next Post

आईआरएफसी के शेयरों की बिक्री बुधवार से

Tue Feb 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (वार्ता) रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले वित्तीय क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) का ‘ऑफर फॉर सेल’ बुधवार को खुलेगा। पहले दिन इसमें खुदरा निवेशकों से इतर निवेशक बोली लगा सकेंगे। खुदरा निवेशकों के लिए यह निर्गम गुरुवार को खुलेगा। सरकार ने […]

You May Like