
जबलपुर। साहब…चार माह से पत्नी नहीं आ रही है। मायके में रह रही है। पत्नी को वापस घर लाने की कोशिश की लेकिन सास रिश्ते के बीच दीवार बन गई हैं वे अनावश्यक हस्तक्षेप करती है इसके चलते पत्नी घर नहीं आ रही। मुझे मेरी पत्नी वापस दिलाई जाएं और सास पर कार्रवाई की जाए। ये गुहार पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर लगाई।
शिकायतकर्ता निसार खान पिता अकरम खान 28 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर नेता कालोनी अधारताल ने बताया कि उसका विवाह रिज़वाना बानो से हुआ था। दो माह तक पत्नी साथ रही। इसके पश्चात लगातार चार माह से ज्यादा समय हो गया। पत्नी मायके में ही रह रही है। पत्नी को घर वापस चलने कई बार समझाया लेकिन सास अखबरी बानो अनावश्यक हस्तक्षेप करती है। जिसके चलते पत्नी ससुराल वापस नहीं आई। सास पर कार्रवाई की जाए।
