लॉस एंजिल्स के जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुयी

लॉस एंजिलिस, 13 जनवरी (वार्ता) लॉस एंजिलिस और उसके आसपास धधक रही जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। ‘एबीसी न्यूज’ ने काउंटी ऑफ लॉस एंजिल्स डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एग्जामिनर के हवाले से यह खबर दी है।

इससे पहले 16 मौतों की सूचना मिली थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने पहले कहा था कि लॉस एंजिल्स की आग से मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई लोग लापता हैं।

कैलिफ़ोर्निया में मंगलवार से कई बार जंगल की आग लगी है, जिसके कारण हज़ारों लोगों को पलायन करना पड़ा है। ‘न्यूजनेशन’ ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से शुक्रवार को बताया कि लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने कैलिफोर्निया में लगी विनाशकारी जंगल की आग में से एक, केनेथ फायर को शुरू करने वाली आगजनी के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

 

 

Next Post

उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में हल्के विमान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Mon Jan 13 , 2025
कैनबरा, 13 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र (एनटी) में एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को डार्विन से लगभग 50 किमी दक्षिण-पूर्व में एक मनोरंजक क्षेत्र में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते […]

You May Like