उज्जैन के अथर्व यादव ने रचा इतिहास

उज्जैन: नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णा बेस कैंप पर उज्जैन के अथर्व यादव ने अकेले पहुंचकर एक नई मिसाल कायम की है। अथर्व ने 4,130 मीटर की ऊंचाई वाले इस चुनौतीपूर्ण ट्रेक को बिना किसी टीम के सोलो फतह किया है। बर्फ से ढके रास्ते, कठिन मौसम और ऊंचाई की गंभीर चुनौतियों के बीच अथर्व ने सिर्फ अपने हौसले और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। ट्रेकिंग विशेषज्ञों के अनुसार, अन्नपूर्णा बेस कैंप तक पहुंचना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस दुर्गम रास्ते को अकेले पूरा करना अत्यधिक कठिन माना जाता है।

सोलो ट्रेकिंग में हर फैसला खुद लेना होता है और हर चुनौती का सामना अकेले ही करना पड़ता है। अपनी इस सफलता पर अथर्व का कहना है कि वह इस सफर पर अकेला चला था, लेकिन आज हर कोई इस जीत का हिस्सा बन गया है। अथर्व अपने इस रोमांचक सफर और ट्रेकिंग के अनुभवों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंटपर लगातार साझा करते रहते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अथर्व की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की जानकारी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदू यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अथर्व यादव की यह सफलता आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Next Post

पुतिन के दूत दिमित्रीव ने ईयू और यूके में 2-3 सप्ताह में ईंधन संकट की भविष्यवाणी की

Sun Mar 22 , 2026
मॉस्को, 22 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने पश्चिम एशिया में युद्ध के मद्देनजर यूरोपीय संघ (ईयू) और यूनाइटेड किंगडम (यूके) में दो से तीन सप्ताह में ईंधन संकट आने की भविष्यवाणी की है। श्री दिमित्रीव विदेशी देशों के साथ निवेश और आर्थिक सहयोग […]

You May Like