स्टालिन ने मोदी सरकार को बताया राष्ट्रीय तानाशाही व्यवस्था

चेन्नई 18 जुलाई (वार्ता) केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को ‘राष्ट्रीय तानाशाही व्यवस्था’ का नया नाम देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज मोदी सरकार पर पिछले 11 वर्षों में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने एक्स पर लिखा “ लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलना, राज्यों से उनके वैध अधिकार छीनना, हर जगह संस्कृत और हिंदी थोपना, सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना और विशेष रूप से तमिलनाडु के साथ भेदभाव करना, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों को दर्शाता है, जो एक राष्ट्रीय तानाशाही व्यवस्था है।”

उन्होंने आगे कहा “ मैंने द्रमुक सांसदों को राष्ट्रीय तानाशाही व्यवस्था का विरोध करते हुए लोकतंत्र की आवाज़ बनने की सलाह दी है।”

 

Next Post

विधानसभा: राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज

Sat Jul 19 , 2025
मुंबई, (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (राकांपा-एसपी) विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ आज मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पुलिस को उनके कर्तव्य पालन में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। यह घटना कल राज्य विधानमंडल के लॉबी में जितेंद्र आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख और भाजपा विधायक गोपीचंद […]

You May Like