ईरानी ड्रोन हमले को लेकर इजरायल में ‘एयर रेड अलर्ट’ घोषित

यरुशलम,14 जून (वार्ता) इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि ईरानी ड्रोन हमले के कारण देश के कई क्षेत्रों में ‘एयर रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है।

आईडीएफ ने शनिवार को कहा कि ईरान से इज़राइल की ओर भेजे गये मानव रहित ड्रोन (यूएवी) की पहचान के बाद इजरायल के कई क्षेत्रों में सायरन बजने लगे। देश की वायु सेना ड्रोन हमले को रोकने और खतरे को टालने के लिए काम कर रही है। लोगों को होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

आईडीएफ ने शुक्रवार को ईरानी सैन्य ठिकानों और परमाणु कार्यक्रम स्थलों पर हमला करते हुए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया। इजरायल की वायु सेना ने राजधानी तेहरान समेत ईरान के विभिन्न हिस्सों में कई हमले किए । इन हमलों में ईरानी सेना के कई उच्च पदस्थ अधिकारी मारे गए जिनमें ईरानी चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर शामिल हैं। हमले में दो परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गये हैं। इजरायल ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य यहूदी देश पर आने वाले खतरे को टालना है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने इजरायल के हमलों का जवाब देने की कसम खाते हुए ईरान की सेना और नागरिकों को संबोधित करने की जानकारी सामने आयी है। श्री खामेनेई ने इजरायल के इस तरह के हमलों को अपराध की श्रेणी बताया और कहा कि इजरायल को “कड़वी और भयानक नियति” के परिणाम भुगतने होंगे।

Next Post

आव्रजन छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी मरीन लाॅस एंंजिलेस पहुंचे

Sat Jun 14 , 2025
लॉस एंजिलेस, 14 जून (वार्ता) अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर लॉस एंजिल्स में संघीय भवन की सुरक्षा के लिए लगभग 200 अमेरिकी मरीनों को तैनात किया गया है। शहर में वर्तमान प्रशासन के आव्रजन छापों के विरोध में एक सप्ताह से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सेना ने शुक्रवार […]

You May Like