इटारसी में 200 बोरी खाद से भरी ट्राली पकड़ी, ड्राइवर अरेस्ट

इटारसी। ओवरब्रिज के पास आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 बोरी खाद से भरी एक ट्राली और उसके चालक को पकड़ा है। तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर ने मौके पर यह कार्रवाई की और ट्राली तथा चालक को हिरासत में लेकर इटारसी थाने पहुंचाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, इटारसी एसडीएम नीलेश शर्मा, नर्मदापुरम एसडीएम एसडीएम नीता कोरी और नर्मदापुरम के तहसीलदार व अतिरिक्त तहसीलदार तुरंत इटारसी थाने पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में ट्राली में रखे खाद की गहन जांच जारी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह खाद कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, संबंधित ट्रैक्टर का मालिक कौन है।

प्रशासन यह जांच कर रहा है कि खाद की यह खेप वैध है या अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी, खासकर ऐसे समय में जब खाद की कालाबाजारी की शिकायतें आती रहती हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है…

सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डबल लॉक सेंटर से खाद लेकर जा रही है, संदिग्ध होने पर पीछा किया। संबंधित के पास कोई बिल या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। अभी परीक्षण किया जा रहा है, इसके बाद विधि अनुसार जो भी पाया जाएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नीलेश शर्मा, एसडीएम इटारसी

Next Post

भंडारण पर सख्ती: भाट मोहल्ले में घर से एक लाख के पटाखे जब्त

Wed Oct 15 , 2025
इटारसी। आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के सख्त निर्देशों पर इटारसी पुलिस ने अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी के घर से 1,03,435 मूल्य की अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त की […]

You May Like