हमीदिया में एंबुलेंस की चपेट में कई लोग, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ किया केस दर्ज

भोपाल। हमीदिया अस्पताल परिसर में एक शासकीय एम्बुलेंस की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोगों घायल हो गए. कोहेफिजा थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक अस्तपात के इमरजेंसी वार्ड के सामने शासकीय एम्बुलेंस के चालक ने कई लोगों को घायल कर दिया. ईंटखेड़ी रहवासी महिला पूजा अहिरवार अपने पति का इलाज कराने हमीदिया अस्पताल आई थीं. रविवार को देर वह इमरजेंसी वार्ड के सामने खड़ी थीं. तभी तेज रफ्तार आई एम्बुलेंस ने पूजा और वहां खड़े अन्य लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में सोनू रैकवार, आलिया, मुस्तकीन, नीतू रैकवार, सबीना खान और गुड्डी अहिरवार को गंभीर चोट आईं. फरियादियों की शिकायत पर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दतिया उपचुनाव में जीत को कांग्रेस-सपा ने बताया बदलाव का जनादेश

Mon Aug 3 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत को प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन का संकेत बताते हुए दावा किया है कि यह जनादेश वर्ष 2028 के विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बनेगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में सोमवार […]

You May Like