पेटलावद विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतो व गांवो में जल जीवन योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट

 

*केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना का मामला——*

 

*12 ग्राम पंचायतो के गांवो में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजनाएं अधर मे अटकी*

 

पेटलावद जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 12 ग्राम पंचायतो के गांवो में प्रधानमंत्री द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से योजना लागू की गई है इन योजनाओं का क्रियान्वयन – टेंडर प्रक्रिया के तहत ठेकेदारों के माध्यम से किया जाना तय किया गया है इस योजना को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से किया जा रहा है जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जल समस्याओं को समाप्त करना योजना के तहत हर घर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल प्रबंध किया जाए ताकि पानी से होने वाली बीमारियों को रोका जा सके इस मिशन का मुख्य उद्देश्य हर घर में स्वच्छ जल की आपूर्ति करना शासन की जल जीवन मिशन एक परिवर्तनकारी पहल है इसके तहत ग्रामीण परिवारो को सुरक्षित और विश्वसनीय नल का पानी उपलब्ध हो सके ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पाने के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़े और हर घर को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना है इस पहल का उद्देश्य जल जनित बीमारियों को खत्म करना है और परिवारों को पीने के पानी के स्थाई स्रोत के लिए नल कनेक्शन प्रदान करके जीवन की समग्रता को बढ़ाना है वर्तमान में जनपद पंचायत पेटलावद क्षेत्र की इन ग्राम पंचायतो में योजना के बुरे हाल हैं ग्राम पंचायत झकनावदा में करोड़ों की लागत की नल जल योजना अधर में लटक गई है जिस कंपनी ठेकेदार का टेंडर हुआ था वह ठेकेदार अधूरा कार्य छोड़कर भाग चुका है पानी की टंकी अधूरी पड़ी है लाइट की डीपी नहीं लगी है पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव के सीमेंट कांक्रीट सड़कों को खोदा गया उन सडको के भी बुरे हाल हैं ना ही गांव में किसी भी जगह नल स्टैंड बने हैं और नहीं योजना का संचालन हो रहा है एवं जहां पर नल जल योजना की जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी वहां पर भी लोक निर्माण विभाग का रोड बनने से उस पाइपलाइन को भी जेबीसी से फोड़ दिया गया है उसके लिए भी पीएचई विभाग के अधिकारियों द्वारा लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है जो कार्य अधूरा हुआ था उसे भी उखाड़ दिया गया है रोड बनने के कारण अधिकारियों को पूछने पर उनका कहना है कि ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है और वापस से टेंडर प्रक्रिया की गई है वर्तमान में अभी तक किसी ने टेंडर नहीं डाला है इसलिए योजना अधूरी है करीब 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं परंतु जल जीवन मिशन की यह योजना झकनावदा जैसे बड़े 5000 हजार वाले आबादी गांव में अधूरी पड़ी है ना ही कोई जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार है नहीं विभाग के अधिकारीयो का इस और ध्यान हैं ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने से जनता को पानी नहीं मिलेगा प्रशासन को चाहिए कि 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी नया टेंडर नहीं हुआ है कैसे होगा जल जीवन मिशन योजना का कार्य पूर्ण कैसे होगा माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना का सपना साकार अभी तक घटिया निर्माण गुणवत्ता युक्त कार्य नहीं होना अनेक आशंकाओं को जन्म दे रहा है अब देखना यह की शासन की करोड़ों की योजनाएं ग्रामीणो को कितना लाभ पहुंचाएगी यह तो आने वाले भीषण गर्मी के दिनों में पता चलेगा कई गांव का सर्वे सही नहीं होने के कारण योजना से वंचित रह गए हैं गांव के मजरे- टोले शामिल होना थे आज उन मजरे टोले तक योजना नहीं पहुंच पाई है ग्राम पंचायतो में यह योजना पहुंची जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत धोलीखाली,भेरूपाड़ा, बेकल्दा,धतुरिया, पिठड़ी,बोलासा, तारखेड़ी,बखतपुरा, कुम्भाखेड़ी, मोहकमपुरा,सेमलिया,चारण कोटडा, इन पंचायत में दो दर्जन से अधिक गांव शामिल है जिसमें गरवाखेड़ी, पिपलीपाड़ा,धोलीखाली,टोड़ी, नाड़ातोड़,सूखनेड़ा,भूरीघाटी,सहित कई गांव ऐसे हैं योजना को कागजों में पूर्ण बताकर ठेकेदारों ने लाखों के फर्जी बिल लगा कर करोड़ों की योजना पूर्ण बताई गई है लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं इंजीनियर द्वारा समय-समय पर योजनाओं का सही मूल्यांकन नहीं होने से योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई पिपलीपाड़ा एवं कमलखेड़ा में नल स्टैंड नहीं बनाए गए ठेकेदार ने मनमानी कर कई पंचायत में कुंए खुदाई नहीं किए गए तथा दो नलकूप खनन करवाना अनिवार्य होता है पक्की टंकियां का निर्माण किया जाता है नल स्टैंड पक्के बनाए जाते हैं आज वहां अधूरे कार्य पड़े हैं लंबे समय से ठेकेदार पंचायत में नहीं आ रहे हैं कार्य अधूरे पड़े हैं प्रधानमंत्री की इस नल जल योजना जल जीवन मिशन को कैसे सफलता मिलेगी ग्रामीण इस योजना से वंचित रह जाएंगे गंभीर चिंता का विषय है आज इन क्षेत्रों में देखने वाला कोई नहीं है भीषण गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को इसका खामियाजा भूगतना पड़ेगा।

 

*क्या कहते हैं अधिकारीगण*

 

जल जीवन मिशन योजना में यदि गड़बड़ियां हुई है तो आप हमें उन ग्राम पंचायतो व गांवो के नाम बताइए हम उसकी जांच वह भौतिक सत्यापन करवाएंगे।

*नेहा मींणा कलेक्टर झाबुआ*

 

हमारे द्वारा स्टीमेट अनुसार व गुणवत्ता युक्त कार्य किया गया है।

*शैलेश बघेल एसडीओ पीएचई पेटलावद*

 

ऐसी कोई ग्राम पंचायत बाकी नहीं है जहां पर जल जीवन मिशन योजना का कार्य अधूरा है सभी जगह पर कार्य पूर्ण हो चुका है उसके पश्चात ही हमारे द्वारा ग्राम पंचायत को योजना हैंडोवर की गई है।

*टी.एस.बामनिया इंजीनियर पीएचई पेटलावद*

 

 

*जनप्रतिनिधियों ने लगाए गंभीर आरोप*

 

जल जीवन मिशन योजना मेरी पेटलावद विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतो व गांवो में भारी भ्रष्टाचार हुआ है कहीं भी गुणवत्ता युक्त कार्य नहीं हुआ है जिसकी कलेक्टर को जांच करवाना चाहिए सारी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है हमारे नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंगार जी ने ताकत से यह मुद्दा विधानसभा में उठाकर सरकार को घेरा है।

*वालसिंह मैडा पूर्व विधायक विधानसभा पेटलावद*

 

हमारी सरकार अंत्योदय का भाव लेकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से हर घर पर पानी पहुंच रहा है बाकी शेष बची पंचायतो में भी जल्द ही जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी पहुंचेगा।

*जितेंद्र राठौड मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी झकनावदा मंडल*

 

क्षेत्र के *जनपद सदस्य कालूसिंह चौहान* ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर अधिकारी ध्यान नहीं देने पर ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं घटिया निर्माण एवं अधूरी योजना को पूर्ण बताया जा रहा है लंबे समय तक ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है गंभीर जांच का विषय है कलेक्टर से मांग है कि जांच दल गठित कर केंद्र की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले।

 

*सरपंच प्रतिनिधि कैलाश निनामा* ने बताया कि पंचायत में जल जीवन मिशन योजनाएं विभाग अधिकारी ध्यान नहीं देने पर ठेकेदार अधूरी योजनाएं लागू कर रहे हैं दोषी ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल जांच होना चाहिए।

Next Post

देर रात घर के सामने खड़ी बोलेरो धू-धू कर जली  

Wed Jan 1 , 2025
  -फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक जलकर खाक हुई बोलेरो   सीधी।नव वर्ष की पूर्व संध्या पर घर के सामने खड़ी बोलेरो देर रात अचानक आग लगने से धू-धू कर जल उठी। बोलेरो को जलता देखकर घर के लोगों ने हल्ला गुहार मचाया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना […]

You May Like