राजा गार्डन इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, चार की मौत

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स के एक शोरूम में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।

पश्चिमी दिल्ली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मोती नगर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि चार लोग अंदर फंस गए है। उन्होंने कहा कि शोरूम में फंसे सभी पाँच लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें चार की मौत हो गई जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है एल

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान आयुषी (22), पायल (20), अमनदीप कौर (22) और रवि (28) के रूप में हुई है जबकि संदीप का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Next Post

रिमझिम का दौर शुरू...25 इंच से अधिक बारिश दर्ज

Mon Aug 18 , 2025
रतलाम। सप्ताह की शुरूआत सोमवार को दोपहर से बारिश शुरू हो गई। रिमझिम के दौर से मौसम सुहाना हो गया। वहीं आगामी दिनों में तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा हैं। जिले में सोमवार सुबह से मौसम बदला नजर आया। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और […]

You May Like

Play sound