खेत में काम कर रही महिला को तेंदुए ने बनाया अपना शिकार

छिन्दवाड़ा/परासिया। पश्चिम वन परिक्षेत्र परासिया के भोकई गांव में तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला अपने खेत में मवेशी के लिए चारा लेने गई हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंचा वन अमला और पुलिस टीम ने मौका मुआयना करते हुए

ग्रामीणों के समक्ष पुलिस प्रशासन व वन विभाग के द्वारा मौका पंचनामा बनाकर ग्रामीणों के समक्ष महिला का शव पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रात्रि 12 परिवार जनों की उपस्थिति में परासिया भेजा गया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी परासिया अलका भूरिया ने बताया कि बीती रात दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि भोकई के बीट में एक महिला को वन्यप्राणी तेंदुआ द्वारा मार दिया गया है सूचना प्राप्त होते ही परिक्षेत्र अधिकारी परासिया तुरंत ही अपने अधीनस्थ वन अमला को साथ लेकर घटना स्थल भोकई के लिए रवाना हुए घटना भोकई बीट के कक्ष क्रमांक RF 734 में घटित हुई घटना मौका पर प्रभारी उप वनममंडल अधिकारी पुलिस थाना शिवपुरी के पुलिस बल व ग्रामीणों की उपस्थिति में घटना स्थल पर देखा की एक महिला का शव पेट के बल पड़ा हुआ था जिसके सिर के ऊपर एवं चेहरे गाल जबड़ा पर गहरे घाव के निशान पाए गए। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर मृतक महिला का नाम चंपी बाई पति रामायण ढाकरिया उम्र 45 वर्ष साकिन उरधन बताया गया । मृतक के पति रामायण द्वारा बताया गया कि वह अपने खेत गई हुई थी शाम को घर नहीं पहुंचने पर पता साजी करने पर उसका शव यहां पर मिला जिसकी सूचना गांव में दी गई थी । वन विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल पर वन्यप्राणी के साक्ष्य की पतासाजी की जा रही है साक्ष्यों एवं पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी । सनद रहे कि बीते दिन ग्राम भोकई से कुछ दूर में स्थित जमुनिया पठार गांव में एक किसान की बकरी का शिकार किया था।

0000000

वन विभाग ने दी अनेष्टि सहायता राशि

गुरूवार को पीएम के बाद मृतक महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वनविभाग द्वारा तात्कालिक अनेष्टि

सहायता राशि दी गई । नियमानुसार कार्यवाही के बाद विभाग द्वारा मृतक महिला के परिजनों को विभाग द्वारा 8लाख रुपए मुआवजा राशि दिए जानें का प्रवधान है।

Next Post

स्कूल के लिए निकली दो सगी बहनें तीन दिन से लापता

Thu Jul 17 , 2025
परासिया। अंबाडा चौकी क्षेत्र में निवासरत दो सगी बहनें घर से स्कूल के लिए निकली। लेकिन वे स्कूल की जगह और कहीं चली गई। मामला 14जुलाई का है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी नाबालिक बालिकाओं की कोई सूचना परिजनों को नहीं मिल सकी है। मामले की गंभीरता को […]

You May Like