कलेक्टर ने भेरूघाट का किया निरीक्षण

इंदौर: भेरूघाट में हुई बस दुर्घटना के बाद आज कलेक्टर ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया. विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी किए.
कलेक्टर शिवम वर्मा आज ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने खंड़वा रोड़ के भेरूघाट पर हुई सड़क दुर्घटना स्थल का अवलोकन किया.

साथ ही भविष्य में दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसका ध्यान रखने का कहा. कलेक्टर वर्मा ने यह भी कहा कि खंडवा रोड पर ऐसे अन्य स्थानों को भी चिन्हित किया जाए, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक है. उन स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल किए जाएं. निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन एवं एसडीएम महू राकेश परमार मौजूद थे.

Next Post

1 महीना और बढ़ेगा बिग बॉस 19, शो में और होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

Thu Nov 6 , 2025
सलमान खान होस्टेड बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की डेट 4 हफ्ते आगे बढ़ सकती है। पहले 7 दिसंबर को होने वाला फिनाले अब जनवरी 2026 में होने की खबर है। रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ के दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान […]

You May Like