
ग्वालियर। अंततः सवासौ वर्ष की शानदार विरासत रखने वाले ग्वालियर व्यापार मेला के व्यापारीबंधुओं के संघर्ष की जीत हुई। संभागायुक्त मनोज खत्री ने आज मेला व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वर्ष 2024 तक के ग्वालियर मेला में दुकानें लगाने वाले सभी व्यापारियों की दुकानों को मेला पोर्टल पर अंकित किया जाएगा। मेला परिसर में पानी, बिजली एवं साफ सफाई की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ मुकम्मल किया जाएगा। प्राधिकरण ने भरोसा दिया कि 14 या 15 नवंबर से मेला पोर्टल पर दुकानें अंकित होंगी।
मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, संयोजक उमेश उप्पल, संयुक्त अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनिल पुनियानी, सह संयुक्त अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनुज गुर्जर, हरिकांत समाधिया एवं रमेश सेन ने मेला व्यापारियों को राहत देने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष चेतन कश्यप एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इन जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से लिए गए इन निर्णयों ने ग्वालियर मेला के व्यापारियों के खाते में एक लंबे संघर्ष उपरांत न सिर्फ विजय दिलाई है बल्कि सभी छोटे मझौले दुकानदारों सहित शोरूम संचालकों, झूले वाले, मनोरंजन सहित सभी सेक्टर के कारोबारियों एवं राहत और सुकून भरे पल दिए हैं।
मेला व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज संभागायुक्त से उनके कार्यालय में भेंटकर उक्त बिंदुओं पर मेला व्यापारियों के दृष्टिकोण से अवगत कराया। इस पर संभागायुक्त ने संतोषप्रद आश्वासन दिया। मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने इस मुलाकात के बाद कहा कि अपनी वर्षों पुरानी दुकानों के आवंटन की ओर से निश्चिंत होने के बाद अब मेला व्यापारी दोगुने उत्साह, जज्बे एवं जोश खरोश के साथ ग्वालियर मेला में अपनी दुकानें लगाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, संयोजक उमेश उप्पल, संयुक्त अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनिल पुनियानी, सह संयुक्त अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष अनुज गुर्जर, हरिकांत समाधिया. पंडित विजय कब्जू, रफ़न खान, मेला दुकानदार कल्याण समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह खटीक, कमल सिंह जादौन, सुरेश हिरयानी, अनिल शर्मा, संजू तोमर, पप्पू शिवहरे, श्याम गुप्ता, रिजवान, गिर्राज शर्मा, बब्बन सेंगर आदि प्रमुख हैं।
