ग्राम समिति से संगठन की मजबूती संभव, किसान हित में कार्य करें कार्यकर्ता

नर्मदापुरम।रामपुर के राधाकृष्ण मंदिर में भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें संगठन की रीति-नीति, कार्यशैली और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी सोच के साथ कार्य करता है और किसान हित को सर्वोपरि मानता है। उन्होंने ग्राम समितियों को संगठन की नींव बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने गांव की ग्राम समिति को मजबूत बनाना चाहिए, क्योंकि मजबूत नींव से ही संगठन सशक्त होता है।

संभाग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि निरंतरता और तत्परता के साथ कार्य करना ही संगठन की सफलता की कुंजी है। उन्होंने संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की विचारधारा का उल्लेख करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य किसानों को संगठित कर एक मजबूत राष्ट्रीय मंच प्रदान करना था।

इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सूरजबली जाट, संभाग उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार की योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Next Post

केसला में BEO का निरीक्षण: जर्जर स्कूल भवन सील, लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई

Mon Jul 28 , 2025
इटारसी।राजस्थान में स्कूल भवन की छत गिरने की घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने सभी शासकीय स्कूल भवनों के निरीक्षण के निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में केसला ब्लॉक की शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मौर्य ने आज शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हर्रापुरा शाला भवन […]

You May Like