मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी संगीत जगत की सुपरहिट जोड़ी माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ ने चार महीने में यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार करके नया रिकॉर्ड बना दिया है।
लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ गाने पर इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन रील भी बनाए जा चुके हैं। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने एकदम खास अंदाज में गाया है। वहीं वीडियो में माही श्रीवास्तव देसी लुक में बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा हैं। वीडियो डायरेक्टर विझेल, डीओपी राजन, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
