
भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल एवं निर्मला भूरिया ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया।
मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका है, उन्हें संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों को समझते हुए उन्होंने समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों के समक्ष रखीं।
