उप मुख्यमंत्री रीवा जिले के सौ क्षय रोगियों को हर माह देंगे फूड बास्केट

रीवा, रीवा जिले को क्षय रोग से मुक्त बनाने के लिए निक्षय भारत अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देश को क्षयमुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। क्षय रोगियों का पोषण स्तर बढ़ाने के लिए इन्हें 6 माह तक फूड बास्केट के माध्यम से अतिरिक्त पोषण आहार दिया जाता है। कोई भी व्यक्ति निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों की फूड बास्केट देकर सेवा कर सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले के सौ क्षय रोगियों को 6 महीने तक फूड बास्केट देने का संकल्प लेकर अनुकरणीय पहल की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को विधायक निधि से तीन लाख 60 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिले के समाजसेवियों, उद्योगपतियों तथा जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्र बनकर जिले के क्षय रोगियों के उपचार में पोषण आहार के रूप में फूड बास्केट देने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि रीवा जिले में 2286 क्षय रोगी चिन्हित हैं। जिनका नियमित उपचार किया जा रहा है। इनमें से 1201 क्षय रोगियों को विभिन्न समाजसेवियों के सहयोग से फूड बास्केट हर माह दी जा रही है। हर माह फूड बास्केट में एक हजार रुपए की सामग्री दी जाती है।

Next Post

रीवा में पुलिस नें कब्र से निकलवाई लाश, 20 दिन पूर्व हुई थी मौत

Thu Jul 30 , 2026
रीवा,  रीवा पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत के 20 दिन बाद शव को कब्र खोदकर बाहर निकलवाया है. शव को कब्र से बाहर निकालने की वजह उसकी मौत के कारणों का पता लगाना है. बता दे की परिजनों ने जिस शख्स की मौत को महज सामान्य मौत समझकर दफना […]

You May Like