बेटे कायोज़े ईरानी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘सरज़मीन’ का ट्रेलर लॉन्च होते ही, बोमन ईरानी हुए भावुक

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता बोमन इरानी अपने बेटे कायोज़े ईरानी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘सरज़मीन’ का ट्रेलर लॉन्च होते ही भावुक हो गये।

बोमन ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जब उनके बेटे कायोज़े ईरानी की पहली फिल्म सरज़मीन का ट्रेलर ऑफिशियली रिलीज़ हुआ। बोमन इरानी ने पिता होने के नाते अपने गर्व और खुशी को बयां करते हुए लिखा, अपने बच्चे के मुंह से ‘एक्शन’ सुनने का जोश ही कुछ और होता है। 25 जुलाई को #सरजमीन आ रही है जियोहॉटस्टार पर। मेरे बेटे की पहली फिल्म बतौर निर्देशक और मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा पैरेंटल प्राउड मोमेंट।

कश्मीर में तेजी से हो रहे उथल-पुथल की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म सरज़मीन में पृथ्वीराज सुकुमारन,काजोल और इब्राहिम अली खान की अहम भूमिका है। फिल्म सरज़मीन 25 जुलाई, 2025 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

 

Next Post

करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किये

Tue Jul 1 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिये हैं। करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। करीना कपूर ने फिल्मों में काम करते हुए 25 साल पूरे हो गए […]

You May Like

Play sound